उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा दावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी

Dinesh Sharma

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। शर्मा शनिवार को जनसंपर्क अभियान के लिए आगरा में थे।

आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। शर्मा शनिवार को जनसंपर्क अभियान के लिए आगरा में थे। शर्मा ने दावा करते हुए कहा, ‘‘दस मार्च को शंखनाद होगा, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे और वह दिन विपक्ष के लिए निराशा भरा होगा।’’

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने अमित शाह के बयान को खुद में विरोधाभासी करार दिया

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और कांग्रेस सहित दूसरे दल सिमट कर रह जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवाल पर शर्मा ने कहा, ‘‘इसका कोई फर्क नहीं पडऩे वाला और भाजपा आगरा की सभी सीटें जीतेगी और दूसरे जिलों में भी ऐसा ही होगा।’’

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में भाजपा के विरुद्ध चुनाव लड़ने से बिहार में गठबंधन पर नहीं होगा असर: JDU

शर्मा ने दावा किया, ‘‘सपा-रालोद गठबंधन का कोई असर नहीं है। सपा की लड़ाई बसपा से है और बसपा की कांग्रेस से है। ये दल आपस में लड़ रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़