मैं 30 साल का और वे लोग 50 साल के..मायावती के भतीजे ने UP के 2 लड़कों को क्यों कहा 'अंकल'

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2026

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब छह महीने के करीब का वक्त शेष है। ऐसे में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चली है और चुनावी रैलियों का दौर भी शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद सवा दो साल बाद चुनावी मंच पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी नीत बीजेपी सरकार को तो निशाने पर लिया ही, इसके साथ ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव को लेकर भी चुटकी ले ली। हाथरस के सादाबाद में आकाश आनंद अपने पुराने आक्रमक चुनावी तेवर में नजर आए और बीजेपी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल से उनकी सरकार है, लेकिन केवल विज्ञापन के सहारे अपनी कमियों को बीजेपी ने छुपाया है। जनता की टैक्स की कमाई के पैसे से योगी सरकार और बीजेपी ने केवल अपना प्रचार किया है।

इसे भी पढ़ें: Mayawati Target SP: PDA में 'P' का मतलब पंडित बताना सपा का राजनीतिक छलावा

आकाश आनंद ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए दोनों को 'अंकल' कहकर संबोधित किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के 'राहुल अंकल' भले ही बाबा साहब का नाम जपते हों, लेकिन उनकी सरकारों का हाल भी भाजपा जैसा ही है। इसके बाद अखिलेश यादव का जिक्र करते हुए उन्होंने साफ किया कि वे बेहद सम्मान के साथ उन्हें 'अंकल' कह रहे हैं। आकाश ने तर्क दिया कि अगर 30 साल का कोई युवा 50 साल के अखिलेश जी को 'अंकल' नहीं कहेगा, तो आखिर क्या कहेगा! 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी