प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक मामले पर सियासी खींचतान अनुचित : मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में पंजाब में हुई चूक पर जारी राजनीतिक खींचतान को अनुचित करार देते हुए घटना की निष्पक्ष उच्च स्तरीय जांच की मांग की। मायावती ने बृहस्पतिवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभी हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा चूक हुई है वह अत्यंत चिंता का विषय है। इस घटना को पूरी गंभीरता से लेकर इसकी उच्च-स्तरीय निष्पक्ष जाँच जरूरी है, ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को मनीष तिवारी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- HC के मौजूदा न्यायाधीश से करानी चाहिए जांच

तभी कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरुद्ध कर दिया। प्रधानमंत्री कुछ देर तक वहीं फंसे रहे और वहीं से वापस लौट गए। इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार और पंजाब में सत्तारूढ़ कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन

Shubman Gill और Jasprit Bumrah को New Zealand के खिलाफ आखिरी दो ODI में मिल सकता है आराम

एशियाई खेलों में Lovlina Borgohain और नरेंद्र बेरवाल को क्वार्टर फाइनल में सीधी एंट्री