मायावती ने कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर उठाया सवाल, कहा- क्या यही है सरकार का रामराज्य ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2020

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की आलोचना की और सवाल किया कि क्या यही रामराज्य है? मायावती ने ट्वीट कर कहा कि अपराध में लिप्त लोगों के खिलाफ सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने लिखा है कि यूपी के सीतापुर में नाबालिग दलित के साथ गैंगरेप, चित्रकूट में बंधुआ मजदूरी न करने पर युवक की हत्या व उसके बेटे का हाथ तोड़ना व गोरखपुर में डबल मर्डर आदि जघन्य घटनाओं की बाढ़ आई हुई है। क्या यही है सरकार का रामराज्य? दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, बीएसपी की यह माँग है। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला