K Armstrong Murder Case । आर्मस्ट्रांग को श्रद्धांजलि देने पहुंची Mayawati, मामले की जांच CBI को सौंपने की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2024

चेन्नई। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने उनकी पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की हत्या की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की रविवार को मांग की। आर्मस्ट्रांग की शुक्रवार को यहां हत्या कर दी गई थी। मायावती ने दावा किया कि इस मामले में अब तक गिरफ्तार किये गए लोग असल अपराधी नहीं हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपने का आग्रह किया ताकि न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी जिस तरह से हत्या की गई, उससे पता चलता है कि तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जिन्होंने उनकी हत्या की है, उन असल दोषियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘असल दोषियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। जांच को सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए। हमें उम्मीद नहीं है कि राज्य सरकार न्याय सुनिश्चित करेगी, इसलिए मामले को तुरंत सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: भारतीय न्याय संहिता को बिना व्यापक चर्चा के लागू किया गया : Amartya Sen

बसपा नेता ने कहा कि आर्मस्ट्रांग की हत्या के बाद पूरे राज्य में दलितों के बीच भय पैदा हो गया है और उन्होंने मुख्यमंत्री से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बसपा ने मामले को गंभीरता से लिया है, लेकिन पार्टी कार्यकर्ताओं को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Zetwerk ने IPO के लिए 143-151 रुपये का Price Band तय किया

CMRL मामले में Pinarayi Vijayan और परिवार पर VACB ने दर्ज की दो प्राथमिकी

Delhi-NCR में Navratri पर Garba Night के लिए ये जगहें हैं सबसे खास

Goddess Parvati: बालू के शिवलिंग की पूजा और सखी द्वारा हरण के बाद ऐसे पड़ा इस कठिन व्रत का नाम हरतालिका तीज