बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- टीवी चैनलों के चुनाव पूर्व सर्वेक्षण पर विश्वास न करें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

बरेली। बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने दलितों और गरीबों के लिये कोई काम नहीं किया है। मायावती ने लोगों से टीवी चैनलों के चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों पर भरोसा नहीं करने की अपील की। बसपा सुप्रीमो ने सोमवार को बरेली मंडल के सभी जिलों के पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर हमेशा दलित विरोधी रहने का आरोप लगाया। उन्होंने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘सपा नीत सरकार में गुंडों, माफियाओं का बोलबाला रहा है। सपा सरकार में दंगे, लूट खसोट होता रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट