देशहित के मामले में बसपा अध्यक्ष की तुलना में प्रधानमंत्री मोदी अनफिट: मायावती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जो कुछ भी है वह उनके शुभचिंतकों और समाज ने दिया है और सरकार से कुछ भी छुपाया नहीं गया है। मायावती ने कहा, ‘‘जितने समय मैं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री थी, मोदी उससे अधिक समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनकी विरासत भाजपा और देश पर काला धब्बा है। जब हमारी सरकार थी तब उत्तर प्रदेश दंगों और अराजकता से मुक्त था।’’ उन्होंने कहा कि जनहित और देशहित के मामले में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुत फिट हैं और इनकी तुलना में मोदी बहुत ज्यादा अनफिट हैं।

इसे भी पढ़ें: मायावती का पीएम पर निशाना, बोलीं- दलित विरोधी मोदी जनता को कर रहे गुमराह

मायावती ने कहा कि इन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी ने) अपरिपक्व तरीके से नोटबंदी व जीएसटी को देश पर थोप दिया। जबकि इनके अपने चहेते भ्रष्ट पूंजीपति लोग जनता का बैंको में जमा धन गबन कर विदेश भाग गये। बसपा प्रमुख ने कहा कि खुद को पाक-साफ और दूसरों को गलत तथा भ्रष्ट समझना इनकी बीमारी है। हालांकि देश जानता है कि सबसे ज्यादा बेनामी संपत्ति वाले भ्रष्ट लोग भाजपा से ही जुड़े हैं। मायावती ने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री वास्तव में हैं कुछ, लेकिन जनता के समक्ष कुछ और बनने की भरपूर कोशिश करते हैं तथा इनका हर हिसाब किताब छिपा हुआ रहता है। 

प्रमुख खबरें

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा