‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बोलीं मायावती, राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास

By अंकित सिंह | Jun 19, 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ कराने को लेकर चरेचा के लिए एक बैठक बुलाई है। मोदी ने उन सभी दलों के प्रमुखों को इस बैठक के लिए आमंत्रित किया है जिनका लोकसभा या राज्यसभा में कम से कम एक सदस्य है। सूत्रों कि माने तो इस बैठक में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर सबसे ज्यादा चर्चा होने की संभावना है। इसको लेकर राजनीति तेज हो गई है। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव कभी कोई समस्या नहीं हो सकती है और न ही चुनाव को कभी धन के व्यय-अपव्यय से तौलना उचित है। देश में ’एक देश, एक चुनाव’ की बात वास्तव में गरीबी, महंगाई, बेरोजबारी, बढ़ती हिंसा जैसी ज्वलन्त राष्ट्रीय समस्याओं से ध्यान बांटने का प्रयास व छलावा मात्र है।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच