BJP के 'सौगात ए मोदी' पर पर बोलीं मायावती, ये राजनीतिक स्वार्थ, अल्पसंख्यक समाज के...

By अंकित सिंह | Mar 26, 2025

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने अल्पसंख्यकों के लिए भाजपा के 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम की घोषणा के एक दिन बाद इसे राजनीतिक कदम बताया। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को अल्पसंख्यकों से जुड़ने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जिसकी शुरुआत महिलाओं के लिए खाने-पीने की चीजों और कपड़ों से युक्त किट के वितरण से हुई थी। मायावती ने एक्स पर लिखा कि भाजपा द्वारा ईद, बैसाखी, गुड फ्राइडे, ईस्टर पर 32 लाख गरीब अल्पसंख्यक परिवारों तक ’सौगात-ए-मोदी’ के रूप में पीएम का ’प्रेम संदेश व भेंट’ पहुँचाने की घोषणा यह केवल इनका राजनीतिक स्वार्थ है। 

आपको बता दें कि ईद के मौके पर बीजेपी देशभर के 32 लाख वंचित मुसलमानों को ज़रूरी सामान से भरी किट बांटेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर इन किटों को "सौगात-ए-मोदी" नाम दिया गया है। भाजपा के 'सौगात-ए-मोदी' कार्यक्रम पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि ईद, बैसाखी और गुड फ्राइडे, भारतीय नववर्ष आने वाले हैं। इन त्योहारों पर, हमने तय किया है कि हमारे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता पीएम मोदी की ओर से 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरित करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जाकर सीखिए कुछ...बाप तो बाप, बेटा भी बीजेपी के जबरा फैन हो गए, मोदी के घोर विरोधी स्टालिन के साथ ऐसे कौन करता है भाई!

जमाल सिद्दीकी ने दावा किया कि इसमें खाने-पीने की चीजें होंगी और घर की महिला मुखिया के लिए एक सूट का कपड़ा होगा। इसमें सभी जरूरी सामान होंगे। ईद आने वाली है, इसलिए इसमें सोया, चीनी, सूखे मेवे, बेसन और दूध के पैकेट होंगे। इसी तरह हम बैसाखी और गुड फ्राइडे के लिए जरूरी सामान बांटने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए हमारे भाजपा मोर्चे के करीब 32,000 पदाधिकारी 100-100 घरों में जाएंगे। इस तरह हम 32 लाख घरों तक पहुंचकर 'सौगात-ए-मोदी' बांटेंगे। 

प्रमुख खबरें

EAAA India Alternatives IPO को पहले दिन मिला 11% सब्सक्रिप्शन, NII श्रेणी में 32% बोलियां

Delhi-Varanasi Vande Bharat Sleeper का टाइमटेबल तय, इस दिन से शुरू होगी सर्विस, जानें किराया

ITC Hotels का Q2 Net Profit 52 प्रतिशत उछला, Revenue 1054 करोड़ रुपये पहुंचा

Alka Lamba का ऐलान, दिल्ली के Ramlila Maidan में Congress जुटाएगी 10 लाख लोग