NRCB के आंकड़ो पर बोलीं मायावती, कहा- भारत की छवि को हो सकता है नुकसान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

नयी दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों पर चिंता व्यक्त करते हुये बुधवार को दावा किया कि ये आंकड़े भारत की छवि बेहतर बनाने वाले हरगिज नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि एनसीआरबी ने एक साल से भी अधिक समय की देरी से मंगलवार को 2017 के अपराध संबंधी आंकड़े जारी किये थे। इन आंकड़ों के अनुसार, देश में अपराध, खास कर महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। 

इसे भी पढ़ें: एनसीआरबी के आंकड़ों में खुलासा, देशभर में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार तीसरे साल बढ़ा

उत्तर प्रदेश में अपराधों के आंकड़ों के संदर्भ में मायावती ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। यह स्थिति तब है जब केन्द्र और राज्य में भी एक ही पार्टी भाजपा की सरकार है।’’ उल्लेखनीय है कि देश में 2017 में कुल 30,62,579 आपराधिक मामले दर्ज किये गये थे। इनकी 2015 में संख्या 29,49,400 और 2016 में 29,75,711 थी। उत्तर प्रदेश में 2017 में 3.10 लाख आपराधिक मामले दर्ज किये गये। 

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant