बुलडोजर की कार्रवाई पर मायावती ने साधा निशाना, कहा- भय और आतंक का माहौल बना रही सरकार, कोर्ट ले संज्ञान

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2022

नुपुर शर्मा के बयान को लेकर उपजे विवाद को लेकर सियासी संग्राम जारी है। प्रयागराज समेत कई शहरों में नुपुर शर्मा के बयान के विरोध में प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंसा का दौर भी देखने को मिला। यूपी में शुक्रवार के बवाल के बाद 13 एफआआईआर दर्ज की गई है। पुलिस फोटो और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। प्रयागराज में 10 जून को हुई हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बताए जा रहे जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप के घर रविवार को बुलडोजर चलाया गया। अटाला इलाके में हिंसा के मुख्य आरोपी के घर को गिराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। लेकिन इसको लेकर अब सियासी पार्टियां भी खुलकर इस कार्रवाई के विरोध में उतरने लगी हैं।

इसे भी पढ़ें: पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी मामला: नुपुर शर्मा ने भिवंडी पुलिस के समक्ष पेश होने के लिए मांगा समय

मायावती ने कहा कि सरकार द्वारा नियम-कानून को ताक पर रखकर आपाधापी में किए जा रहे बुलडोजर विध्वंसक कार्रवाईयों में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढह दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा, ऐसी ज्यादती क्यों? 

प्रमुख खबरें

Jackie Shroff की Kaali Kheti देखने के लिए करना होगा और इंतजार, बदल गई रिलीज डेट

MP High Court ने 418 पदों पर जारी किया Notification, 6 अक्तूबर से शुरू हुए आवेदन

Lionel Messi का भावुक Farewell: बोले- Argentina के लिए खेलना जीवन की सबसे खूबसूरत बात

Meerut Court ने पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को ठहराया दोषी, 16 अक्टूबर को सजा का ऐलान