महिलाओं को टिकट देने के ऐलान को लेकर मायावती ने साधा कांग्रेस पर निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2021

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान करने वाली कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि इस पार्टी की सरकार ने आधी आबादी के कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट में यह भी कहा कि कांग्रेस अगर महिलाओं को वाजिब भागीदारी देना चाहती थी तो उसने अपने शासनकाल में संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया।

इसे भी पढ़ें: भारत में घुसपैठ की फिराक में LeT के दो आतंकी समूह, पुंछ में चल रहा तलाशी अभियान, सेना प्रमुख ने किया LoC का दौरा

मायावती ने कहा, “यूपी व देश में महिलाओं की आधी आबादी है तथा इनका हित व कल्याण ही नहीं बल्कि इनकी सुरक्षा, आदर-सम्मान के प्रति ठोस व ईमानदार प्रयास सतत् प्रक्रिया है, जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी है जो कांग्रेस व भाजपा आदि में देखने को नहीं मिलती है जबकि बसपा ने ऐसा करके दिखा दिया है।” गौरतलब है कि कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में ऐलान किया कि उनकी पार्टी प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसद सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारेगी।

प्रमुख खबरें

Chinese Communist Party ने Zhang Youxia और Liu Zhenli को सेना व पार्टी से निकाला

जातिवार जनगणना के बाद UP का चार हिस्सों में हो सकता है बंटवारा: Om Prakash Rajbhar

West Bengal: सांप्रदायिक तनाव की साजिश मामले में MLA Humayun Kabir बहरामपुर थाने पहुंचे

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम: 21 सितंबर की प्रमुख खबरों का संक्षिप्त विवरण