मायावती ने ट्वीट कर सपा पर बोला हमला, गठबंधन से अलग होने का किया ऐलान

By अंकित सिंह | Jun 24, 2019

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम और बसपा प्रमुख मायावती से समाजवादी पार्टी से गठबंधन खत्म करने की अधिकारिक घोषणा कर दी है। मायावती ने एक के बाद एक तीन ट्वीट पर यह घोषणा की। मायावती ने कहा कि हमने सभी पुराने गिले-शिकवों को भुलाकर सपा के साथ घटबंधन किया पर हमें निराशा हाथ लगी। हमने 2012-17 में सपा सरकार के बीएसपी व दलित विरोधी फैसलों, प्रमोशन में आरक्षण विरूद्ध कार्यों एवं बिगड़ी कानून व्यवस्था आदि को दरकिनार करके देश व जनहित में सपा के साथ गठबंधन धर्म को पूरी तरह से निभाया।

इसे भी पढ़ें: EVM को हटाकार दुनिया के अन्य देशों की तरह ही बैलेट पेपर से चुनाव कराया जाना चाहिए: मायावती

इसके अलावा मायावती ने कहा कि बीएसपी की ऑल इण्डिया बैठक की रविवार को लखनऊ में ढाई घण्टे तक चली। इसके बाद राज्यवार बैठकों का दौर देर रात तक चलता रहा जिसमें भी मीडिया नहीं था। फिर भी बीएसपी प्रमुख के बारे में जो बातें मीडिया में फ्लैश हुई हैं वे पूरी तरह से सही नहीं हैं जबकि इस बारे में प्रेसनोट भी जारी किया गया था।

प्रमुख खबरें

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन