One Nation One Election का मायावती ने किया स्वागत, RJD का विरोध, जानें अन्य पार्टियों का स्टैंड

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक ही समय पर कराना है। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट के सामने रखी गई। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' संबंधी विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किये जाने की उम्मीद है। हालांकि, इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कुछ पार्टियों ने इसका विरोध किया है तो कुछ इसके समर्थन में खड़ी हैं। 

वन नेशन वन इलेक्शन पर NCP के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि मैं पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने बहुत कम समय में इतने बड़े काम को आकार दिया। हमारी पार्टी ने इस मुद्दे का समर्थन किया है। लेकिन, इतने बड़े स्तर पर चुनाव का प्रबंधन करना और वह भी एक बार में, सरकार और चुनाव आयोग को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों का विश्वास जीतने के लिए एक योजना सार्वजनिक डोमेन में होनी चाहिए। मैं एनसीपी की ओर से पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने एक संकल्प लिया है। और उसे पूरा करने के लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi Birthday: संघर्षों और संकल्पों से भरा रहा पीएम मोदी का जीवन, आज मना रहे 74वां जन्मदिन

झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि यह देश संघीय ढांचे से चलता है। ये फैसले हमें साम्राज्यवाद की ओर धकेल रहे हैं। यह न तो संभव है और न ही व्यावहारिक। यह संविधान पर हमला है। राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि मेरी पार्टी हमेशा कहती है कि इस देश में एक देश एक चुनाव था, 1962 के बाद यह व्यवस्था टूट गई क्योंकि एक दल का प्रभुत्व समाप्त हो गया और कई क्षेत्रीय दलों ने राज्यों में सरकार बना ली। उन्होंने कहा कि अब अगर कोई सरकार गिर जाए तो आप क्या करेंगे? क्या आप राष्ट्रपति शासन लाएंगे? क्या आप अगले चुनाव तक राज्यपाल के माध्यम से सरकार चलाएंगे? लोगों का ध्यान बुनियादी मुद्दों से भटकाने के लिए ये लोग सजावटी चीजों में माहिर हैं। वे संघीय ढांचे की आत्मा को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं, वे खत्म हो जाएंगे लेकिन यह विविधता बनी रहेगी।'

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi