उपचुनाव नतीजे पर मायावती का समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज, हार के लिए अब कौन सा नया बहाना बनाएगी सपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 07, 2022

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हाथों पराजित हुई समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज करते हुए सोमवार को कहा कि अब सपा अपनी इस हार के लिए कौन सा नया बहाना बनाएगी। मायावती ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के खीरी का गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव भाजपा की जीत से ज्यादा सपा की 34,298 वोटों से करारी हार के लिए काफी चर्चाओं में है।

इसे भी पढ़ें: मोरबी पुल हादसा: अदालत ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस, 14 नवंबर तक रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में रविवार को भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि ने सपा प्रत्याशी विनय तिवारी को 34 हजार से ज्यादा मतों से पराजित कर दिया। बसपा ने इस उपचुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। यह सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

प्रमुख खबरें

Donald Trump के Mail Voting आदेश को US Supreme Court से मिली हरी झंडी

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह