पूर्व TMC नेता अर्जुन सिंह का दावा, ममता के पाले से भाजपा में आएंगे 100 विधायक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2019

कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के नेता अर्जुन सिंह ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के करीब 100 विधायक भाजपा के पक्ष में बहुत जल्द पाला बदल लेंगे। वह स्वयं हाल ही में टीएससी छोड़कर भाजपा में शामिल हुये हैं। टीएमसी ने उनके इस बयान को अधिक महत्व न देते हुये उन्हें सुझाव दिया है कि वह किसी चिकित्सक से मिलें। 

सिंह ने यहां संवादाताओं से कहा कि टीएससी के करीब 100 विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। वे नियमित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। कुछ विधायक चुनाव पूर्व तो कुछ चुनाव पश्वात भाजपा का दामन थाम लेंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा