लॉकडाउन 4.0 के बाद क्या ? रणनीति पर चर्चा के लिए PM कर सकते हैं मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत

By अनुराग गुप्ता | May 26, 2020

नयी दिल्ली। देश में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की समयसीमा भी समाप्त होने वाली है। आगे की रणनीति क्या होगी ? इसको लेकर केंद्र की मोदी सरकार एक बार फिर से मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत कर सकती हैं। अब तक कुल 5 बार प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। हालांकि बैठक कब होगी इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

माना जा रहा है कि बैठक में 31 मई के बाद की रणनीति क्या होगी इस पर चर्चा की जाएगी। पिछली बैठक में केंद्र सरकार ने राज्यों को छूट दे दी थी कि वह अपने मुताबिक हॉटस्पॉट इलाके सुनिश्चित करें। साथ ही साथ प्रधानमंत्री ने कहा था कि कोरोना से निपटने में भारत की सफलता को वैश्विक मान्यता मिली है। हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ग्रामीण भारत इस संकट से मुक्त रहे। उन्होंने कहा था कि धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। आने वाले दिनों में यह काम और तेजी के साथ होगा। 

सोचने वाली बात यह है कि प्रधानमंत्री ने बैठक में ग्रामीण भारत को लेकर जो आशंका जाहिर की थी, धीरे-धीरे वह अब दिखाई देने लगी है। दरअसल, देश के अलग-अलग हिस्सों मजदूर अपने गृह राज्यों की तरफ जा रहे थे तो प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनका प्रयास है कि जो जहां है, वहीं रहे। लेकिन मानव स्वभाग है कि सभी घर जाना चाहते हैं। इसलिए कुछ निर्णय बदलने पड़े।

ग्रामीण भारत में पहुंचने लगा संक्रमण

पिछले कुछ वक्त से देखा गया है कि संक्रमण धीरे-धीरे ग्रामीण भारत की तरफ बढ़ता जा रहा है। दरअसल, जो बात सामने आई वह ये थी कि उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में जो मजदूर दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से लौट रहे हैं, उनमें से कुछ कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। और देखते ही देखते इनकी तादाद भी तेजी से बढ़ रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,100 के पार, अब तक 117 मरीजों की मौत 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार की बैठक का एजेंडा कोरोना संक्रमण के इलाज और संसाधन की जरूरतों की समीक्षा के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को किस तरह बढ़ाया जाए यह रहने वाला है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, भले ही पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों की संख्या में इजाफा हुआ हो और संक्रमितों की संख्या लगभग डेढ़ लाख के करीब तक पहुंच गई हो लेकिन इससे अधिक सकारात्मक ट्रेंड है कि संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। उल्लेखनीय है कि देश में अबतक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,167 हो गई है। वहीं संक्रमण के मामले बढ़कर 1,45,380 हो गए। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी कोरोना वायरस के 80,722 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 60,490 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और एक देश छोड़कर चला गया है।

 इसे भी देखें : Lockdown बढ़वाना चाहते हैं कई मुख्यमंत्री, Nitish ने किया ट्रेन चलाने का विरोध

प्रमुख खबरें

Assam Cabinet का बड़ा फैसला, पूर्व Agniveers को पुलिस भर्ती में मिलेगा 12 प्रतिशत कोटा

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित