काशी में होने जा रहा है 14 दिसंबर को महापौर सम्मेलन

By आरती पांडेय | Nov 23, 2021

वाराणसी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में विस्तारीकरण व सुंदरीकरण होने के बाद आमजन को समर्पित करने के बाद बनारस में महापौर का सम्मेलन होगा। महापौर सम्मेलन की तारीख सुनिश्चित कर दी गई है। आपको बता दे, 14 दिसंबर को रुद्राक्ष सम्मेलन केंद्र में इस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमे  देश भर से करीब दो सौ महापौर शामिल होंगे जो अपने- अपने शहरों में हेरिटेज को लेकर हुए कार्यों पर व्याख्यान करेंगे। इसे संपन्न कराने के संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी द्वारा लिखा गया पत्र जिला प्रशासन को मिल गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए केंद्रीय शहरी विकास एवं आवासन मंत्रालय से भी सहयोग के लिए अपेक्षा की गई है और इसके साथ ही निर्देशित किया है कि 14 दिसंबर को निर्धारित कार्यक्रम को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए अपने विभाग से संबंधित कार्य को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाए।

इसे भी पढ़ें: हाई स्पीड रेल नेटवर्क पर काम कर रही सरकार, दिल्ली से आगरा के बीच हर 60 मिनट पर चलेगी बुलेट ट्रेन

दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक यह सेमिनार चलेगा। उन्होंने महापौरों के ठहरने, खाने-पीने से लेकर सारी व्यवस्थाए काशी व आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था करने के लिए अफसरों को नामित किया है।इसके साथ ही सम्मेलन से पहले नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए कहा गया है। लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए भी आदेशित किया। यहां बता दें कि भव्य काशी, दिव्य काशी, चलो काशी अभियान के तहत जो महापौरों के सम्मेलन को लेकर प्रारंभिक कार्यक्रम बनाया गया था उसकी तिथि पहले 16 दिसंबर सुनिश्चित की गई थी लेकिन 18 नवंबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस तिथि को बदल कर 14 दिसंबर कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

TCS में Layoffs पर लगी ब्रेक! N. Chandrasekaran बोले- छंटनी नहीं, एआई है सबसे बड़ा अवसर

Celebrity Brand List: Virat Kohli का जलवा, Shah Rukh और Priyanka Chopra टॉप 3 में शामिल

Bangladesh Cricket में बवाल, लिटन दास ने World Cup से बाहर होने पर Board को घेरा

Ben Stokes फिर Nightclub विवाद में फंसे, ECB ने शुरू की जांच, England टीम में मचा हड़कंप।