जल्द हो मेयर का चुनाव, केजरीवाल ने शैली ओबेरॉय को लिखा पत्र, बोले- एससी समुदाय को मिले उसका पूरा अधिकार

By अंकित सिंह | Oct 16, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय को पत्र लिखकर तुरंत मेयर का चुनाव कराने का आग्रह किया और जेल में रहते हुए चुनाव कराने में देरी को लेकर उपराज्यपाल पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने इस साल अनुसूचित जाति (एससी) से मेयर चुनने का फैसला किया है। हालांकि, उन्होंने उपराज्यपाल का नाम लिए बिना आरोप लगाया कि इस साल मेयर का चुनाव नहीं कराने की साजिश की गई है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस पत्र को लिखने का मुख्य कारण यह है कि समझौते के अनुसार, इस कार्यकाल के लिए मेयर अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से चुना जाना था। हालाँकि, मुझे पता चला है कि इसके लिए कोई चुनाव नहीं हुआ है। एससी समुदाय को मेयर चुनने के उसके उचित अवसर से वंचित करना बेहद अनुचित और दुर्भाग्यपूर्ण होगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप तुरंत मेयर का चुनाव कराएं और सुनिश्चित करें कि एससी समुदाय को उसका उचित अवसर मिले।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा-पंजाब में पराली जलाने के मामले पर SC ने जताई नाराजगी, कहा- ISRO आपको बता रहा है कहां लगी है आग

उन्होंने कहा कि जब मैं जेल में था तो विपक्षी दलों के लोग तरह-तरह से जनता के लिए परेशानी खड़ी करते थे। उन्होंने कई जगहों पर काम बंद करा दिया. लोग आते थे और मुझे अपनी शिकायतें बताते थे। मैं एक-एक करके काम निपटा रहा हूं।' इस साल मेयर का चुनाव अनुसूचित जाति समुदाय से होना था। केजरीवाल ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद मुझे पता चला कि वे मेयर का चुनाव कराने में सक्षम नहीं थे। 

प्रमुख खबरें

Bridgerton फेम Phoebe Dynevor ने की शादी! प्रोड्यूसर कैमरून फुलर संग फ्रांस में रचाई ड्रीम वेडिंग, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

Nagoya में 20वें Asian Games का आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत ने की भारतीय दल की अगुवाई

DUSU Election Results में NSUI का खाता भी नहीं खुला, ABVP ने 3 और निर्दलीय ने जीती 1 सीट

भारत को कम्युनिज्म से नहीं...मुंह नीचे कर हिंदुओं पर क्या बोले हामिद अंसारी?