MCD Mayor Election: 16 फरवरी को भी नहीं होगा मेयर चुनाव, SC ने कहा- मनोनीत सदस्य नहीं डाल सकते वोट, अब LG क्या करेंगे?

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2023

दिल्ली में मेयर पद का चुनाव लगातार टलता ही जा रहा है। मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है। 13 फरवरी को हुई सुनवाई में उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि चुनाव कोर्ट की सुनवाई के बाद ही करवाया जाएगा। मामले में आगे 17 फरवरी को सुनवाई होगी। जिसकी वजह से फिलहाल 16 फरवरी को मतदान नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मनोनीत सदस्य संवैधानिक प्रावधान के अनुसार चुनाव में मतदान नहीं कर सकते हैं। अदालत की मौखिक टिप्पणी सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव के संबंध में आम आदमी पार्टी (आप) के एक नेता द्वारा दायर याचिका की सुनवाई के दौरान आई। शैली ओबेरॉय की याचिका में मनोनीत सदस्यों को महापौर के चुनाव में मतदान करने से प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Delhi Mayor election: मेयर चुनने में एक महीने में तीसरी बार नाकाम, सदन के बाद सड़क पर पहुंचा संग्राम

एक संक्षिप्त सुनवाई के दौरान सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि कल से हमारे पास एक संविधान पीठ है और हम इसे अभी नहीं तोड़ सकते। और आज, हमारे पास अमेरिकी न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल है, इसलिए मुझे उनसे मिलना है और मैं इस मामले की सुनवाई नहीं कर सकता। याचिकाकर्ता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पीठ को बताया कि संविधान के अनुच्छेद 243आर ने इसे बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है। ओबेरॉय की याचिका में दिल्ली नगर निगम के सदन के प्रोटेम पीठासीन अधिकारी को हटाने की भी मांग की गई है।

प्रमुख खबरें

ईरान के साथ युद्ध खत्म होने के करीब, पर हमारा काम अभी पूरा नहीं हुआ है, Donald Trump की बड़ी चेतावनी

Modi-Trump Secret Call | मोदी-ट्रंप की 40 मिनट की गुपचुप बातचीत, होर्मुज की नाकाबंदी और वो एक संदेश, जिसने हिला दी दुनिया की राजनीति!

Israel-Lebanon Talks | पश्चिम एशिया में शांति की नई किरण... 33 साल बाद वॉशिंगटन में इज़राइल और लेबनान के बीच ऐतिहासिक वार्ता

US-Iran Ceasefire Deal | अमेरिका-ईरान संबंधों में जमी बर्फ पिघलने की उम्मीद! JD Vance ने ऐतिहासिक वार्ता के बाद दिए बड़े संकेत