पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर ने आम लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2021

नयी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए शुक्रवार को एक नए हेल्पलाइन नंबर की घोषणा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति उनका दृष्टिकोण ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ का है और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा किपूर्वी दिल्ली के लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए सोमवार से हेल्पलाइन नंबर- 8700213727 काम करना शुरू कर देगा।

इसे भी पढ़ें: गुजरात : 15 जुलाई से 12वीं के छात्रों के लिए शुरू होंगी कक्षाएं, कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी खुलेंगे

महापौर ने कहा, भ्रष्टाचार को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जाएगी तथा भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी प्रकार की रिश्वत मांगता है या अपनी आधिकारिक शक्ति का दुरुपयोग करता है तो लोग उसकी शिकायत इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: खुलने लगे स्कूल: बिहार के बाद अब इन राज्यों ने लिया फैसला, ऑनलाइन पढ़ाई का भी रहेगा विकल्प

इसके अलावा महापौर के कार्यालय के बाहर एक बक्सा भी रखा गया है। लोग अपनी परेशानियों के बारे में लिखकर सूचित कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत