Kylian Mbappé ने रचा इतिहास, Lionel Messi का World Cup रिकॉर्ड तोड़ बने सबसे बड़े गोल स्कोरर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2026

 किलियन एमबाप्पे ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे स्थान के मैच में फ्रांस के लिए दो गोल करके फुटबॉल विश्व कप में अपने कुल गोल की संख्या 22 तक पहुंचाई और लियोनल मेस्सी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एमबाप्पे ने मौजूदा विश्व कप में 10 गोल किए हैं और ‘गोल्डन बूट’ की दौड़ में मेस्सी से दो गोल आगे चल रहे हैं। यह पुरस्कार टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले को दिया जाता है। जब एमबाप्पे ने 48वें मिनट में गोलकीपर डीन हेंडरसन को छकाते हुए गोल किया तब फ्रांस 0-4 से पीछे चल रहा था।

फ्रांस की टीम इससे पहले लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में जगह बनाने से चूक गई थी क्योंकि उसे सेमीफाइनल में स्पेन के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। एमबाप्पे ने चार साल पहले कतर में आठ गोल करके गोल्डन बूट जीता था जहां फ्रांस फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में मेस्सी की कप्तानी वाली अर्जेन्टीना की टीम से हार गया था।

प्रमुख खबरें

Alcaraz US Open में गरजे, डिफेंडिंग चैंपियन ने Wu Yibing को सीधे सेटों में हराया

World Map में सटीक सुधार के UNGA प्रस्ताव पर भारत ने किया समर्थन

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार