पश्चिम बंगाल में एमबीबीएस की सीटें बढ़कर 4000 हुईं: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि दो मेडकिल कॉलेजों की 250 सीटें जुड़ने के बाद राज्य में एमबीबीएस पाठ्यक्रम की सीटें बढ़कर 4000 हो गयी हैं। बनर्जी ने पहले राज्य में मेडिकटल सीटों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पर बल दिया था। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं खुश हूं कि 100 सीटों वाले पुरुलिया सरकार एमसीएच में पहला एमबीबीएस बैच शुरू होने और गौड़ी देवी मेडिकल कॉलेज में 150 एमबीबीएस सीटें जुड़ने से बंगाल में हमारे पास अब 4000 एमबीबीएस सीटें हैं।’’ पिछले साल स्वास्थ्य मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में कहा था कि पश्चिम बंगाल में 2011 में जब तृणमूल कांग्रेस सत्ता में आयी थी तब राज्य में एमबीबीएस की 1355 सीटें थीं।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti का बड़ा आरोप, पैसे लेकर नौकरी बाँट रही Omar Abdullah Government, पिछले दरवाजे से दी गईं 25 हजार नौकरियां

हम आपकी आधी उम्र तक भी नहीं पहुँच पाए: Pawan Khera ने Dharmendra Pradhan को NEET मृतकों के नाम गिनाए

Bankim Chandra Chatterjee Birth Anniversary: Vande Mataram के रचयिता Bankim Chandra Chatterjee, जिनकी कलम ने फूंकी थी क्रांति की मशाल

Shangarh Travel Trip: हिमाचल की सैंज वैली का ये गांव है जन्नत, बेहद कम बजट में मिलेगा सुकून