Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 21, 2026

(सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, 21 सितंबर पाकिस्तान पुलिस ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रस्तावित विरोध जुलूस से पहले सोमवार को उनकी दो और बहनों को सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने (एमपीओ) के अध्यादेश के तहत 30 दिनों के लिए गिरफ्तार कर लिया। इससे एक दिन पहले, पुलिस ने इमरान खान की एक अन्य बहन अलीमा खान को भी इसी कानून के तहत हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेज दिया था। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने खान की बहनों - डॉ. उजमा खान और नूरीन नियाजी - को उनके भांजों के साथ एमपीओ अध्यादेश के तहत 30 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया।

नकवी ने कहा, हमने उन्हें (पीटीआई को) स्पष्ट रूप से बता दिया है कि वे इस तरह की नौटंकी से कभी कुछ हासिल नहीं कर सकते। मैं फिर कहूंगा कि अब भी समय है, उन्हें इस स्थिति में नहीं पड़ना चाहिए। उन्होंने पार्टी को सलाह देते हुए कहा, उन्हें ऐसे रास्ते पर नहीं जाना चाहिए जिसका आगे कोई अंत न हो।

गृह मंत्री ने कहा कि पीटीआई को इस्लामाबाद आकर दस दिनों के लिए शहर बंद करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसकी कोई संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

Varun Sanyal ने Asian Games से हटने पर तोड़ी चुप्पी, चयन प्रक्रिया और टीम व्यवस्था पर उठाए सवाल

Delhi Police ने 75 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 50 हजार का इनामी Sarmad Ali पकड़ा

Doping Test में फेल होने के बाद थाई Badminton स्टार Pitchamon Opatniputh निलंबित

Assam में ISRO के उन्नत रडार अनुसंधान केंद्र का शिलान्यास, अंतरिक्ष मलबे पर रहेगी नजर