भरतपुर जिले में एमबीबीएस के छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या की: पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2025

राजस्थान के भरतपुर में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक युवक ने अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अलवर निवासी अविरल सैनी (23) शुक्रवार सुबह छात्रावास की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में पंखे से लटका मिला। सैनी एमबीबीएस के तृतीय वर्ष का छात्र था और उसकी शुक्रवार को परीक्षा थी।

पुलिस ने कहा, ‘‘जब उसके दोस्त उसे जगाने गए तो कमरा अंदर से बंद था। जब उसने कोई जवाब नहीं दिया तो उन्होंने खिड़की से देखा कि अविरल पंखे से लटका हुआ था।’’ उसे आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Papmochani Ekadashi 2026: इस खास Vidhi से करें पूजा, श्रीहरि विष्णु दूर करेंगे सभी कष्ट और संकट

Dhurandhar 2 Cigarette Controversy | रणवीर सिंह के सिख किरदार के हाथ में दिखी सिगरेट, भड़का सिख समुदाय, मेकर्स को लीगल नोटिस

Jammu & Kashmir Uri Encounter | उरी में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन! मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सावधान! अब घर में नहीं रख सकेंगे PNG और LPG साथ-साथ! सरकार ने जारी किया नया फरमान