NEET में भाई की जगह परीक्षा देने आया MBBS छात्र, दोनों गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

जयपुर। बाड़मेर में पुलिस ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के दौरान अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देते फर्जी अभ्यर्थी और मूल अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एमबीबीएस प्रथम वर्ष का छात्र भागीरथ राम विश्नोई रविवार को बाड़मेर में अपने छोटे भाई गोपाला राम के स्थान पर नीट परीक्षा देने के लिए आया था। बाड़मेर के जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि रविवार को अंतरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर की प्रधानाचार्य अनीता चौधरी ने पुलिस को सूचना दी की परीक्षार्थी गोपाला राम के स्थान पर दूसरा व्यक्ति परीक्षा दे रहा है। 

प्रमुख खबरें

JSW Group ने Ampstar ब्रांड के साथ EV मार्केट में रखा कदम, बनाएगा इलेक्ट्रिक बस और ट्रक

National Film Awards अब राज्यों के प्रमुख टूरिज्म स्पॉट्स पर होंगे आयोजित: Ashwini Vaishnaw

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई