MCD Elections: धर्मेंद्र प्रधान का AAP पर निशाना, भ्रष्ट पार्टी को लेकर लोगों में गुस्सा, उनका पर्दाफाश हो रहा

By अंकित सिंह | Nov 23, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सैदुलाजब के राजपुर खुर्द में जनसंपर्क रैली में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि लोग भाजपा को वोट देने के लिए उत्साहित हैं। आम लोग पीएम मोदी से जुड़े हुए हैं। आप पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां वर्तमान में सत्तासीन भ्रष्ट पार्टी को लेकर लोगों में गुस्सा है। इसमें कोई शक नहीं है कि बीजेपी यहां जीतेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि झूठे लोगों को सबक सिखाने का वक्त आया है। भाजपा को यहां जीत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: सत्येंद्र जैन के वीडियो पर बीजेपी का वार, AAP के पाप धोते-धोते यमुना हुई मैली

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज एमसीडी चुनाव 2022 जीतकर राजधानी शहर में सुशासन सुनिश्चित करने के हमारे प्रयास में उनका समर्थन मांगने के लिए डीयू शिक्षकों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे राष्ट्र निर्माण मिशन के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आज भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड किसी ने तोड़े हैं तो वह आम आदमी पार्टी है। आप की सरकार ने शिक्षा के साथ भी समझौता किया। आप की सरकार प्राध्यापकों को वेतन नहीं दे पा रही है। दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार और ख़राब व्यवस्थाओं को सुधारने की जिम्मेदारी शिक्षक समुदाय को भी लेना है।वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में किए बेहतरीन कार्य, इसलिए जनता मांगे MCD में फिर एक बार भाजपा की सरकार। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते