MCD Election Results: केजरीवाल का चला जादू, AAP ने जीती 134 सीटें, भाजपा के खाते में 104 आई

By अंकित सिंह | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के फाइनल नतीजे आ गए हैं। दिल्ली में 250 वार्ड हैं। इन 250 वार्डों में 4 दिसंबर को वोट डाले गए थे। फाइनल नतीजों में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा 104 सीटों पर जीतने में कामयाब रही है। कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा। पार्टी के सिर्फ 9 पार्षद ही जीत सके हैं। वहीं, अन्य के खाते में 3 सीटें गई हैं। इसका मतलब साफ है कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपना बहुमत हासिल कर लिया है। भाजपा दूसरे नंबर पर रही है। पिछले 15 सालों से भाजपा शासन में थी। लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी ने उसे उखाड़ फेंका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में कई मुद्दे शामिल रहे। हालांकि, सबसे ज्यादा जिस मुद्दे की चर्चा की वह दिल्ली की गंदगी। 

इसे भी पढ़ें: AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर की जीत, सौरभ भारद्वाज के इलाके में बीजेपी को बढ़त, सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में यह है हाल

नतीजों में आम आदमी पार्टी को सफलता मिलने के साथ ही पार्टी के यहां स्थित दफ्तर पर जश्न शुरू हो गया।आप के दफ्तर पर जुटे कार्यकर्ताओं-समर्थकों ने पार्टी के झंडे लहराये और ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नृत्य शुरू कर दिया। इस दौरान मिठाई भी बांटी गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर वार्ड से शकीला बेगम समेत तीन निर्दलीय उम्मीदवार भी विजयी रहे हैं। इसके साथ ही कई ऐसे दिग्गज नेता भी रहे हैं जिनके गढ़ में विरोधी पार्टियों ने जीत हासिल की है और अपना दबदबा दिखाया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता। आदेश गुप्ता पटेल नगर क्षेत्र से आते हैं। पटेल नगर में 4 वार्ड हैं जिनमें से आपने तीन में जीत हासिल कर ली है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर रहते हैं। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज क्षेत्र से विधायक है। पटपड़गंज में 4 विधानसभा के क्षेत्र हैं। इन चार में से भाजपा ने 3 सीटों पर जीत हासिल की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर