AAP उम्मीदवार बॉबी किन्नर की जीत, सौरभ भारद्वाज के इलाके में बीजेपी को बढ़त, सत्येंद्र जैन के क्षेत्र में यह है हाल

Bobi kinnar
ANI
अंकित सिंह । Dec 7 2022 12:43PM

आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुरी वार्ड ए 43 से जीत हासिल की है। यह ऐसा पहला मौका है जब एमसीडी में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई सदस्य वार्ड का प्रतिनिधित्व करने वाला है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6714 मतों से हराया है।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। लगातार दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाई हुई है। इसका मतलब साफ है कि दिल्ली में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। दिल्ली में भाजपा 15 सालों से नगर निगम में थी। लेकिन इस बार कहीं ना कहीं वह पीछे दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी किन्नर ने सुल्तानपुरी वार्ड ए 43 से जीत हासिल की है। यह ऐसा पहला मौका है जब एमसीडी में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का कोई सदस्य वार्ड का प्रतिनिधित्व करने वाला है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार वरुणा ढाका को 6714 मतों से हराया है। 

इसे भी पढ़ें: MCD में बहुमत की ओर AAP, भगवंत मान बोले- अब दिल्ली की होगी सफाई, केजरीवाल ने भाजपा को उखाड़ फेंका

जीत के बाद बॉबी ने कहा कि वह अपने क्षेत्र को सुंदर बनाना चाहती हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वह दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेंगे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर भाजपा इस चुनाव में जबरदस्त तरीके से हमलावर थी। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। फिलहाल सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां के 3 सीटों पर भाजपा ने साफ तौर पर बढ़त बना ली है। कैलाश गहलोत के क्षेत्र नजफगढ़ में भाजपा ने 1 जबकि आप ने 3 सीटों पर बढ़त बनाई है। राजेंद्र नगर की तीन सीटों में से भाजपा दो और आप एक पर बढ़त बनाए हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: रुझानों में ओवैसी की AIMIM का क्या है हाल? दिल्ली दंगा और बुलडोजर को बनाया था चुनावी हथियार

आप के सौरभ भारद्वाज के क्षेत्र ग्रेटर कैलाश की बात करें तो यहां आप ने एक सीट पर बढ़त बनाई है। वहीं दो पर भाजपा आगे हैं। ग्रेटर कैलाश के ही 1 सीट से भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय को जीत मिली है। सौरभ भारद्वाज आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। ऐसे में इस महत्वपूर्ण सीट पर भाजपा की यह जीत कहीं ना कहीं उनके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। बुराड़ी में 4 पर आम आदमी पार्टी आगे हैं। वही एक पर भाजपा आगे हैं। बुराड़ी से संजीव झा विधायक है जो कि आम आदमी पार्टी का पक्ष जबरदस्त तरीके से मीडिया में रखते हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़