एमसीडी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़ा जाएगा, पांच साल में दिल्ली को साफ कर देंगे : केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को गाजीपुर ढलाव घर पहुंचे और कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। उन्होंने वादा किया कि अगर आम आदमी पार्टी (आप) एमसीडी चुनाव जीतती है तो पांच वर्ष में दिल्ली को साफ कर दिया जाएगा। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सैकड़ों समर्थकों ने केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारे लगाए।

इसे भी पढ़ें: विशेष अदालत काआदेश किसी भी लड़की को ‘‘आइटम’’ कहना आपत्तिजनक, दोषी के खिलाफकोई नरमी नही

गाजीपुर ढलाव घर के निरीक्षण के लिए पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किए जाने पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ‘‘किसी को यहां नहीं आने देना चाहती।’’ केजरीवाल ने दावा किया, ‘‘उन्होंने कचरे के इस पहाड़ को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। सभी बुरी ताकतों ने हमारे (आप के) खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने एमसीडी चुनावों में इस उम्मीद में देरी की और वार्ड अलग कर दिए कि उन्हें सीटें मिलेंगी। मैं उन्हें बता दूं कि इस बार भाजपा के समर्थक भी उन्हें वोट नहीं देंगे।’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निकायों में 15 साल के शासन के दौरान ‘‘दो लाख करोड़ रुपये का गबन’’ किया। केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘वे दावा करते हैं कि मैंने एमसीडी को पैसा नहीं दिया। पिछले 15 साल में उन्होंने दो लाख करोड़ रुपये का गबन किया, जिसमें से एक लाख करोड़ रुपये दिल्ली सरकार ने दिए थे।

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है