By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 04, 2026
नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के दूसरे चरण में प्रदूषण रोधी उपायों के तहत बुधवार से अपने लगभग 400 खुले पार्किंग स्थलों पर शुल्क दोगुना कर सकती है, जिसके प्रस्ताव को सक्षम प्राधिकारी से जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह प्रस्ताव फिलहाल नगर निगम के कानून विभाग के विचाराधीन है और एक-दो दिन के भीतर आवश्यक मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसके बाद संशोधित दरें लागू कर दी जाएंगी। इस कदम का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में हवा की बिगड़ती गुणवत्ता के बीच निजी वाहनों के उपयोग को हतोत्साहित करना है।
वर्तमान में एमसीडी के पार्किंग स्थलों पर प्रति घंटे की पार्किंग दर चार पहिया वाहनों के लिए 20 रुपये और दो पहिया वाहनों के लिए 10 रुपये है।