MCD Results: जीत के बाद भी ये आंकड़े केजरीवाल को कर सकते हैं चिंतित, भाजपा के लिए राहत

By अंकित सिंह | Dec 07, 2022

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 134 सीटों पर जीत हासिल की है। वही 15 सालों से सत्ता में रही भाजपा दूसरे नंबर पर रही। भाजपा के खाते में 104 सीटें आई हैं। कांग्रेस 9 सीटें जीतने में कामयाब रही है। वहीं, 3 सीटों पर अन्य ने जीत हासिल की है। जीत के बाद आम आदमी पार्टी में जबरदस्त उत्साह है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी जीत के बाद समर्थकों से दिल्ली की सफाई के लिए मिलकर काम करने की अपील की है तथा सभी को बधाई भी दी है। आम आदमी पार्टी के नेता कहीं ना कहीं इस जीत से पूरी तरह से गदगद नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: AAP के नवनिर्वाचित पार्षदों ने बताया Delhi के लिए अपने काम का एजेंडा

ऐसे में वोटिंग परसेंटेज में गिरावट कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी के लिए खतरा हो सकता है। आम आदमी पार्टी के लिए यह संकेत है कि लोगों में कहीं ना कहीं किसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ रही हैं। लेकिन यह बात भी सत्य है कि लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा चुनाव किया फिर एमसीडी चुनाव, हर बार वोटिंग शेयर में बदलाव होता रहता है। इसका कारण यह भी है कि हर बार मुद्दे अलग-अलग होते हैं। फिलहाल जीत आम आदमी पार्टी को मिली है। ऐसे में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों के बहुत बधाई देना चाहता हूं। इतनी बड़ी और शानदार जीत के लिए, इतने बड़े बदलाव के लिए मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुझे दिल्ली की सफाई, भ्रष्टाचार को दूर करने, पार्क को ठीक करने के साथ कई सारी जिम्मेदारियां दी हैं। मैं दिन रात मेहनत करके कोशिश करूंगा की आपके इस भरोसे को कायम रखूं।

प्रमुख खबरें

Noida Authority ने Sector 150 स्पोर्ट्स सिटी का रिवाइज्ड प्लान स्वीकारा, 4 प्रोजेक्ट्स को मिला OC

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी