Prabhasakshi Exclusive: AAP MLA और प्रवक्ता Sanjeev Jha ने कहा- LG अब दिल्ली सरकार को काम करने दें

sanjeev jha
Prabhasakshi

आम आदमी पार्टी के केंद्रीय दफ्तर पर जश्न के बीच कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराते हुए संजीव झा ने कहा कि अभी जनादेश दिल्ली के लिए मिला है इसलिए दिल्ली में काम हो रहा है। जहाँ तक बात अगले लोकसभा चुनावों की है तो उसके बारे में समय आने पर निर्णय लिया जायेगा।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की नगर निगम चुनावों में प्रचंड विजय पर पार्टी के प्रवक्ता और विधायक संजीव झा ने कहा है कि यह जीत केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों पर जनता की मुहर है। प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना को अब राज्य सरकार को परेशान करने की बजाय काम करने देना चाहिए ताकि दिल्ली के लोगों की सेवा हो सके। संजीव झा ने कहा कि बहुत जल्द ही बैठक कर नगर निगम चुनाव में किये गये वादों को पूरा करने की रूपरेखा बनाकर काम किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: MCD Results: गौतम गंभीर बेस्ट परफॉर्मिंग MP, जानें मनोज तिवारी और बाकी सांसदों के यहां कैसा रहा भाजपा का प्रदर्शन

पार्टी दफ्तर पर जश्न के बीच कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराते हुए संजीव झा ने कहा कि अभी जनादेश दिल्ली के लिए मिला है इसलिए दिल्ली में काम हो रहा है। जहाँ तक बात अगले लोकसभा चुनावों की है तो उसके बारे में समय आने पर निर्णय लिया जायेगा। संजीव झा ने कहा कि केजरीवाल जी स्वाभाविक रूप से देश की जनता की पसंद हैं और यदि जनता ने चाहा तो वह प्रधानमंत्री भी बन सकते हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़