MCD unification Bill 2022: तीनों नगर निगम का होगा एकिकरण, केंद्र सरकार ने लोस में पेश किया बिल

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 25, 2022

केंद्र सरकार की ओर से दिल्ली नगर निगम (MCD) के विलय संबंधी विधेयक (MCD unification Bill 2022) को लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक को गृहमंत्री की ओर से अमित शाह की ओर से गृह राज्य मंत्री  नित्यानंद राय ने पेश किया। इस विधेयक के सांसद में पास होने के साथ ही तीनों अलग-अलग नगर निगम मिलकर एक हो जाएंगे। आपको बता दें 2011 में दिल्ली नगर निगम को बांटा गया था और अब लगभग 11 साल बाद इसका विलय किया जा रहा है। इस सप्ताह मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस विधेयक को मंजूरी दी थी।

विधेयक में ये भी कहा गया है कि निगम बनने के बाद हर एक जनगणना के पूरा होने पर सीटों के संख्या उस जनगणना में निर्धारित दिल्ली के जनसंख्या के आधार पर होगी। विलय किए गए निकाय में कुल संख्या किसी भी हालात में 250 से ज्यादा नहीं होगी।

आपको बताते चलें, आगामी नगर निगम चुनाव मतदान वीवीपैट वाले इलेक्ट्रॉनिक मशीन (ईवीएम) से ही करवाने के मामले में भारत के निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। जस्टिस रेखा पल्ली ने दोनों निकाय चुनावों को नोटिस जारी कर हलफनामा मांगा है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि एम-2 ईवीएम वीविपैट के अनकूल है या नहीं। अदालत इसपर 7 अप्रैल को सुनवाई करेगी।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष