McDonald के ऊपर लगा 254,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना, ये है वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2019

लीमा। पेरू में मैकडॉनल्ड्स रेस्तरां का संचालन करने वाली एक कंपनी पर रेस्तरां की रसोई की सफाई करने के दौरान करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत के बाद 254,000 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें: चीन का कठोर कदम, अब अपने हिसाब से कुरान और बाइबल में करेगा बदलाव

पेरू के नेशनल सुपरिटेंडेंसी फॉर लेबर राइट्स ने गुरुवार को सिफारिश की कि मैकडोनाल्ड्स के फ्रैंचाइज़ी मालिक अर्कोस डोरडोस पर जुर्माना लगाया जाए क्योंकि नियमों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप 15 दिसंबर को 19 वर्षीय कार्लोस कैम्पोस और 18 वर्षीय एलेक्जेंड्रा पोरस की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: जिन्ना का दो-राष्ट्र का सिद्धांत आज के दौर में और अधिक स्वीकार्य वास्तविकता : बाजवा

पेरू की एजेंसी ने कहा कि मैकडोनाल्ड्स की सहायक कंपनी अपने कर्मचारियों को उचित सुरक्षा देने में विफल रही। आर्कोस डोरडोस 20 लैटिन अमेरिकी देशों में 2,000 से अधिक मैकडोनाल्ड्स आउटलेट संचालित करता है। 

 

 

 

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA