बीड में निजी कंपनी के चौकीदारों पर हमला कर लूटपाट करने के मामले में चार आरोपियों पर मकोका लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2025

 महाराष्ट्र के बीड जिले में एक निजी कंपनी के दो चौकीदारों पर हमला कर 12.87 लाख रुपये का कीमती सामान लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों ने दोनों को चादरों से बांधकर उनकी पिटाई की। इसके बाद मौके से 12.87 लाख रुपये का सामान लूट लिया।’’ अधिकारी ने बताया कि बीड पुलिस को पता चला कि यह गिरोह लूटपाट, चोरी और गंभीर अपराधों के कम से कम 11 मामलों में शामिल था।

उन्होंने कहा, ‘‘बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने आरोपियों के खिलाफ मामले में मकोका की धाराएं लगाने का प्रस्ताव भेजा। शुक्रवार को छत्रपति संभाजीनगर रेंज के महानिरीक्षक वीरेंद्र मिश्रा ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।’’ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में छह लोग वांछित हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट