बैंक ऑफ महाराष्ट्र के एमडी ने कहा- बैंकिंग क्षेत्र अच्छी स्थिति में है और चालू वित्त वर्ष में यह बेहतर वृद्धि दर्ज कर सकता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2022

नयी दिल्ली,कोविड-19 महामारी को लेकर चिंता कम होने के साथ ही स्थिर वृहद आर्थिक स्थितियों और सरकार की विकासोन्मुखी नीतियों के कारण चालू वित्त वर्ष में बैंकिंग क्षेत्र मजबूत वृद्धि दर्ज करेगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के प्रबंध निदेशक ए एस राजीव ने यह राय व्यक्त की है। राजीव ने  कहा कि बैंकिंग क्षेत्र एक ऐसे मोड़ पर है, जहां कोविड-19 से संबंधित समस्याएं उद्योग के सभी क्षेत्रों में मांग के पुनरुद्धार के लिए जगह बना रही हैं। उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र अच्छी स्थिति में है और चालू वित्त वर्ष में यह बेहतर वृद्धि दर्ज कर सकता है, बशर्ते कि कोविड-19 की कोई नई लहर न आए और भू-राजनीतिक तनाव जैसे बाहरी मुद्दे भी न हों। उन्होंने कहा कि जहां तक खुदरा क्षेत्र का सवाल है, आवास क्षेत्र बेहतर तरीके से आगे बढ़ रहा है, लेकिन सेमीकंडक्टर चिप की कमी की वजह से वाहन ऋण को लेकर कुछ मुद्दे बने हुए हैं। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि चिप की कमी का मुद्दा हल होने के साथ वाहन क्षेत्र की बिक्री बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में ऋण वृद्धि 10 प्रतिशत से अधिक है और अच्छा मानसून ग्रामीण क्षेत्रों में भी मांग पैदा करेगा।

 उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त होने तथा कच्चे तेल की कीमतें स्थिर होने के बाद ब्याज दरें बढ़ने को लेकर बनी आशंका भी खत्म हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते वित्त वर्ष की अप्रैल-दिसंबर की अवधि में सार्वजनिक क्षेत्र के किसी बैंक को नुकसान नहीं हुआ है। इस अवधि में सरकारी बैंकों ने सामूहिक रूप से 48,874 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है।

प्रमुख खबरें

सिंधु जल संधि अपने वर्तमान स्वरूप में अब नहीं करेगी काम, पाकिस्तान को आतंकवाद रोकना होगा: आधिकारिक सूत्र

बिहार विधानसभा: मॉनसून सत्र के पहले दिन 10 अहम विधेयक पेश, जुआ और ऑनलाइन सट्टेबाजी पर लगेगी रोक

होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हुआ हमला, ब्रिटिश सेना ने जारी किया अलर्ट

वांगचुक की जान बचाना प्राथमिकता: दिल्ली हाई कोर्ट ने सफदरजंग अस्पताल से मांगी मेडिकल रिपोर्ट