भारतीय क्रू वाले जहाज पर रूस ने दनादन दाग दिए ड्रोन, तुरंत एक्शन में आया MEA

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2026

भारत ने ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज़ MV ROYAD MAMMADOV पर हुए हमले की निंदा की। इस हमले में दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और भारतीय नागरिकों समेत क्रू के कुछ सदस्य घायल हो गए। तुर्की के मालिकाना हक वाले इस सिविलियन कार्गो जहाज़ पर ब्लैक सी में एक रूसी ड्रोन से हमला हुआ था। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, जहाज़ के क्रू में शामिल तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम ब्लैक सी में MV ROYAD MAMMADOV पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई और भारतीय नागरिकों समेत क्रू के कुछ सदस्य घायल हो गए। घायल लोगों को रोमानियाई अधिकारियों ने बचा लिया है और उनका इलाज चल रहा है। जहाज़ के क्रू में शामिल तीनों भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। हम इस घटना में तेज़ी से कार्रवाई करने के लिए रोमानियाई अधिकारियों का धन्यवाद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Houthi विद्रोहियों का Saudi Arabia पर मिसाइल स्ट्राइक, Riyadh Airport और Aramco निशाना
होर्मुज में 11 भारतीय क्रू मेंबर घायल


इससे पहले, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि ओमान के तट के पास होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ MT On Peace पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल या रॉकेट जैसा हथियार) से हमला हुआ, जिसमें 12 क्रू मेंबर घायल हो गए; इनमें 11 भारतीय नाविक शामिल थे। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घायल क्रू मेंबर को ओमान के अधिकारियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया और उनका इलाज ओमान के खसाब में चल रहा है। कुल क्रू मेंबर में से 17 भारतीय नागरिक थे। विदेश मंत्रालय ने कहा 12 क्रू मेंबर घायल हुए हैं, जिनमें 11 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारत ने कमर्शियल जहाज़ पर हुए हमले की निंदा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम आज ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले कमर्शियल जहाज़ 'MT On Peace' (IMO 9893204) पर हुए हमले की निंदा करते हैं। होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रते समय इस जहाज़ पर एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया था। मंत्रालय ने कहा कि इस इलाके में जहाज़ों पर लगातार हो रहे हमले भारत के लिए गहरी चिंता का विषय हैं। मंत्रालय ने कहा, "हम इस इलाके में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे हमलों को तुरंत रोकने की अपनी मांग दोहराते हैं।

प्रमुख खबरें

सुरक्षा कारणों से Bitchat ऐप पर कार्रवाई, सरकारी सूत्रों ने बताया क्यों हटाया

SA20 Auction से पहले Sourav Ganguly बोले, Pretoria Capitals का कोर मजबूत, भरेंगे 5 स्लॉट

Akashvani Bhawan पहुँच कर Rahul Gandhi ने अपनी दादी Indira Gandhi की याद देश को दिला दी!

7 October हमले की बरसी से पहले Gaza में तनाव, Yahya Sinwar का करीबी बना निशाना