पाकिस्तान के सीजफायर उल्लंघन पर MEA का बयान, अपनी जिम्मेदारी समझे पड़ोसी मुल्क, सेना को ठोस कदम उठाने के आदेश

By अंकित सिंह | May 10, 2025

सीजफायर की घोषणा के बाद भी पाकिस्तान ने आज इसका घोर उल्लंघन किया है। भारत के क्षेत्र में पाकिस्तान के ड्रोन देखने को मिले। इसके बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को दो टूक जवाब दिया है। विदेश सचिव विक्रम मिश्री ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का घोर उल्लंघन किया गया है। पाकिस्तान में विश्वास को तोड़ा है। पाकिस्तान इसको गंभीरता से समझे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए ठोस निर्देश दिए गए हैं।

 विदेश सचिव विक्रम मिस्री का कहना है, "भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही सैन्य कार्रवाई को रोकने के लिए आज शाम एक सहमति बनी। पिछले कुछ घंटों से पाकिस्तान की ओर से इस सहमति का उल्लंघन किया जा रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और सीमा पर इस घुसपैठ से निपट रही है। यह घुसपैठ बेहद निंदनीय है और इसके लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। हमारा मानना ​​है कि पाकिस्तान को इस स्थिति को ठीक से समझना चाहिए और इस घुसपैठ को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करनी चाहिए।" विक्रम मिस्री ने कहा, "सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ-साथ नियंत्रण रेखा पर सीमा उल्लंघन की किसी भी पुनरावृत्ति की घटना से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।"

प्रमुख खबरें

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात