MEA Toshakhana E-Auction: नए रूल्स के तहत अब आम नागरिक भी खरीद सकेंगे ये विदेशी तोहफे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2026

लग्ज़री रोलेक्स यॉट-मास्टर-2 घड़ी से लेकर कुवैत के अल अर्बाश ब्रांड के बहुमूल्य आभूषण सेट तक, भारत सरकार के अधिकारियों को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त लगभग 300 उपहारों की ई-नीलामी की जा रही है। यह नीलामी विदेश मंत्रालय के तोशाखाना द्वारा आयोजित की जा रही है। तोशाखाना वह सरकारी भंडार है, जहां भारत या विदेश में सरकारी अधिकारियों को विदेशी स्रोतों से प्राप्त उपहार, स्मृति-चिह्न और अन्य औपचारिक भेंट सुरक्षित रखी जाती हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इच्छुक भारतीय नागरिक ई-नीलामी पोर्टल पर पंजीकरण कर अपनी पसंद की वस्तुओं के लिए बोली लगा सकते हैं। पंजीकरण केवल भारत में निवास करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए खुला है और नीलाम की गई वस्तुओं की आपूर्ति भी केवल देश के भीतर ही की जाएगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, तोशाखाना की अभिरक्षा उसके पास इसलिए है ताकि भारत या विदेश में सरकारी अधिकारियों को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों अथवा विदेशी स्रोतों से प्राप्त उपहारों को सुरक्षित रखा जा सके। यह ई-नीलामी पोर्टल विशेष रूप से तोशाखाना में उपलब्ध उपहार वस्तुओं की नीलामी के लिए बनाया गया है।

पोर्टल पर जारी सूचना में कहा गया है, ‘‘संशोधित तोशाखाना नियम, 2024 के अनुपालन में, भारत सरकार के अधिकारियों को विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से प्राप्त उपहारों की बिक्री के लिए तोशाखाना द्वारा ई-नीलामी का पहला चरण आयोजित किया जा रहा है।’’ सूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नीलामी के लिए रखी गई अधिकांश वस्तुएं विरासत, स्मृति-चिह्न, स्मारक, सजावटी, संग्रहणीय अथवा औपचारिक महत्व की हैं। इनका उद्देश्य आवश्यक रूप से व्यावहारिक उपयोग, व्यावसायिक गतिविधियों या परिचालन संबंधी कार्यों के लिए नहीं है।

प्रमुख खबरें

China की नई Border Check नीति से बढ़ी Taiwan की चिंता, नागरिकों के लिए जारी की गई सख्त चेतावनी

बिहार के ‘सहयोग मॉडल’ से बाकि राज्यों को भी सीखने की जरूरत

तेजाब की खुदरा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

Vacation Sex Tips: ट्रिप के दौरान कैसे करें रोमांस, होटल रूम से लेकर टाइमिंग तक रखें इन बातों का ध्यान