घर में छिपकली का दिखना शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहता है वास्तु

By प्रिया मिश्रा | Sep 07, 2021

घर में छिपकली दिखाई देना एक आम बात है। आपने भी कभी ना कभी अपने घर में छिपकली तो देखी हो होगी। खासतौर पर गरमी या बरसात के मौसम में घर की दीवारों पर छिपकलियां दिखाई देने लगती हैं। अक्सर लोग छिपकली दिखाई देने पर उसे घर से भगा देते हैं। लेकिन क्या आपने गौर किया है कि कभी-कभी अचानक बेमौसम ही हमें घर में छिपकली दिख जाती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में छिपकली का दिखाई देना हमें भविष्य से मिलने वाले शुभ अशुभ फलों की ओर इशारा करता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वास्तु के अनुसार घर में छिपकली का दिखना क्या संकेत देता है -


वास्तुशास्त्र के अनुसार छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ और अशुभ दोनों तरह का संकेत देता है। शास्त्रों के मुताबिक स्त्री के बाएं अंग और पुरुष के दाहिने अंग पर छिपकली का गिरना शुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: हरतालिका तीज पर बन रहा है यह दुर्लभ संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि आप किसी नए घर में जा रहे हों या गृह प्रवेश के दौरान आपको छिपकली दिखे तो यह किसी पितर के आगमन को दर्शाता है। शास्त्रों के मुताबिक छिपकली के रूप में दिखते हैं और अपना आशीर्वाद देने आते हैं। हालांकि अगर आप नए घर में प्रवेश कर रहे हों और आपको मरी हुई छिपकली दिखे तो यह अशुभ संकेत है। इससे घर के स्वामी को बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।


शास्त्रों के मुताबिक छिपकली को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि घर के मंदिर में छिपकली दिखे तो यह शुभ संकेत है। यह इस बात की ओर संकेत देता है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर के मंदिर में छिपकली के दिखने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: कुंडली में कमजोर गुरु को ठीक करने के लिए करें ये उपाय, जल्द होगा लाभ

यदि आप सपने में खुद को छिपकली पकड़ने की कोशिश करते हुए दिखें और छिपकली डर के दूर भागती नजर आए तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि आपको बहुत ही जल्द कोई शुभ समाचार मिलेगा और आपको धन प्राप्त होगा।


यदि घर में दो छिपकलियां आपस में लड़ते हुए नजर आए तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक छिपकलियों का आपस में लड़ना घर के सदस्यों के बीच असामंजस्य दिखाता है। इससे घर में बिना किसी कारण लड़ाई झगड़े शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही इस बात का भी संकेत देता है कि आपका अपने रिश्तेदारों या मित्रों के साथ मतभेद हो सकता है।

 

- प्रिया मिश्रा 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।