अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा में बंद हो मांस मदिरा की दुकानें, संत परमहंस दास ने की मांग

By सत्य प्रकाश | Nov 11, 2021

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के अंतर्गत पड़ने वाली 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के अंदर मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर संत परमहंस दास ने अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार से मुलाकात की। और आगाह किया कि अयोध्या के संस्कृति और परंपरा की रक्षा करने के लिए प्रतिबंध लगाया जाना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: भाजपा एमएलसी संजय निषाद के प्रभु श्रीराम पर अमर्यादित बयान से संत नाराज, कानूनी कार्यवाही की मांग की

 महंत परमहंस दास ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या में भगवान श्री राम की भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है ऐसे में लाखों भक्त अयोध्या रहा है। और मांस मदिरा की बिक्री के कारण दूर व्यवस्थाएं फैल रही हैं। और आने वाले भक्तों भी इससे आहत हो रहे हैं। देश दुनिया में अयोध्या की पवित्रता को लेकर गलत संदेश न पहुंचे । इसलिए अयोध्या के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत मांस और मदिरा की दुकानों पर रोक लगाई जानी चाहिए। इसके लिए आज जिलाधिकारी से मुलाकात कर मांग की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जल्द ही इस कार्रवाई को पूरा कर लिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार