उप राष्ट्रपति ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई, कहा- मीडिया झूठी व सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोके

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2021

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडियाकर्मियों को बधाई दी और उनसे झूठी व सनसनीखेज खबरों पर लगाम कसने का आह्वान करते हुए कहा कि निष्पक्ष तथा प्रामाणिक सूचना स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: कौन हैं सौरभ कृपाल जो बन सकते हैं देश के पहले समलैंगिक जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश

उप राष्ट्रपति ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मीडिया से जुड़े सभी मित्रों को हार्दिक बधाई। जनता को सही, निष्पक्ष, प्रामाणिक और सामयिक सूचना से शिक्षित करने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है, यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जरूरी भी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया झूठी और सनसनीखेज खबरों के बढ़ते प्रचलन को रोके। सोशल मीडिया का प्रयोग समाज में एकता, सौहार्द और सजगता बढ़ाने में होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना

Kulgam Encounter: लश्कर कमांडर लतीफ भट के खिलाफ कार्रवाई से पहले बचाई गईं 25 लड़कियां

त्योहारी सीजन में Gold sales मूल्य में 25 प्रतिशत तक बढ़ी, World Gold Council ने दी जानकारी

Meerut में मुठभेड़ के बाद 25 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन बदमाश पकड़े गए