अधिवक्ताओं के उपचार के लिये को 5 करोड़ रूपये की चिकित्सा सहायता राशि स्वीकृत

By दिनेश शुक्ल | May 13, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के गृह एवं विधि-विधायी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि  अधिवक्ताओं के उपचार के लिए  5 करोड़ रूपये तक की चिकित्सा सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि गत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई अधिवक्ता कल्याण-निधि न्यास समिति की बैठक में अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इसे भी पढ़ें: सबके सहयोग से मई माह में ही कोरोना संक्रमण मिटाने का प्रयास होगा सफल - शिवराज सिंह चौहान

डॉ. मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण स्कीम 2012 के तहत 43 दिवंगत अधिवक्ताओं के परिवार को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी 303 दिवंगत अधिवक्ताओं को उक्त योजना के तहत एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है। वर्चुअली आयोजित इस बैठक में प्रमुख सचिव विधि सत्येंद्र सिंह, सचिव न्यायिक गोपाल श्रीवास्तव,  अध्यक्ष राज्य अधिवक्ता कल्याण परिषद जबलपुर डॉ. विजय कुमार चौधरी, सचिव श्री प्रसाद दुबे, महाप्रबंधक एसबीआई सुश्री भावना और अन्य मौजूद रहे।

प्रमुख खबरें

TMC MP Mahua Moitra पर नदिया में विरोध के दौरान अंडे फेंके गए

Climate Central विश्लेषण: भारत में 11.7 करोड़ लोगों ने झेली 30 दिन से अधिक खतरनाक गर्मी

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं