भोपाल में रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक समेत दो गिरफ्तार

By दिनेश शुक्ल | May 07, 2021

भोपाल। कोरोना महामारी के दौरान रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी थमती नजर नहीं आ रही है। अभी हाल ही में पुलिस ने ऐसे ही मामले में जेके अस्पताल की एक नर्स और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया था। गुरुवार रात को पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर के संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रात करीब ढाई बजे की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के पास से रेमडेसिविर के दो इंजेक्शन भी बरामद किये।

इसे भी पढ़ें: रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर आ रहा मध्य प्रदेश सरकार का विमान दुर्घटनाग्रस्त, चालक दल बाल-बाल बचा

पूछताछ में दोनों ने बताया कि उनके पास रखे इंजेक्शन रेमडेसिविर हैं। वे इसे बेचने के लिए निकले थे। उन्होंने इसे 19 हजार रुपए में एक व्यक्ति से खरीदा था और इसे वह 27 हजार रुपए में बेचना चाह रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

Gorakhpur में अंतर-राज्यीय अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, Goldy Brar गैंग से जुड़े व्यक्ति समेत 5 गिरफ्तार