आम जनता पर पड़ेगा नया साल का झटका, अब अस्पतालों में इलाज करवाना हो सकता है महंगा

By निधि अविनाश | Dec 10, 2021

देश में बढ़ती मंहगाई के बीच आम जनता की जेब पर और भार पड़ने वाला है। जहां एक तरफ पेट्रोल-डीजल से लेकर खाने-पीने के दामों में बढ़ोतरी हुई है अब वहीं आम जनता को इलाज कराना महंगा पड़ने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि, जल्द ही प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज के खर्चों में बढ़ोतरी करने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: एक मां ऐसी भी! अपनी 28 दिन की बच्ची का दुपट्टे से गला घोंटा, पुलिस को बोला- बिल्ली ने गिरा दिया

अपोलो हॉस्पिटल्स  के समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी कृष्णन अखिलेश्वरन ने कहा कि, अस्पताल की स्वच्छता, उपभोग्य सामग्रियों, मानव संसाधन और सामान्य मुद्रास्फीति की लागत एक तरीके से मार्जिन को खा रही है जिसके कारण हमें  ट्रीटमेंट रेट बढ़ाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि, अस्पतालों का मुल्य काफी बढ़ रहा है। यह बात तो साफ है कि,  अस्पतालों की पैकेज दरों में वृद्धि की जाएगी लेकिन यह वृद्धि कितने प्रतिशत की होगी वह अस्पतालों पर निर्भर करता है। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद