दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, हरियाणा का झज्जर रहा केंद्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

नयी दिल्ली। हरियाणा के झज्जर में सोमवार रात मध्यम तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली और निकटवर्ती क्षेत्रों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.7 थी। यह भूकंप रात 10 बजकर 36 मिनट पर पांच किलोमीटर की गहराई में आया। इससे पहले, 20 जून को राष्ट्रीय राजधानी के पंजाबी बाग इलाके में 2.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

इसे भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री निशंक निपुण करेंगे भारत कार्यक्रम की शुरुआत, स्कूल शिक्षा विभाग करेगा लागू

पिछले साल से दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में कुछ भूकंप आए हैं, जिनमें से अधिकतर की तीव्रता कम थी। एनसीएस ने पिछले साल अप्रैल से अगस्त तक एनसीआर क्षेत्र में कई झटके आने के बाद दिल्ली और उसके आसपास भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए अतिरिक्त उपकरणों को तैनात किया है।

प्रमुख खबरें

Election Commission का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को मिला एक और मौका, बिना किसी कानूनी डर के भर सकेंगे फॉर्म 6

White House के पास हथियारों समेत पकड़ा गया संदिग्ध, Donald Trump की हत्या की बात कही

Donald Trump ने Stephen Miller को बनाया नया Chief of Staff

नोबेल विजेता CV Raman की जयंती पर जानिए 7 November का ऐतिहासिक महत्व