मेरठ : भैया दूज पर जेल में बंद भाइयों का तिलक करने के लिए पहुंचीं बहनें,लगी लम्बी लाइन

By राजीव शर्मा | Oct 28, 2021

मेरठ , शनिवार को भाई दूज का पर्व शहर से लेकर जेल तक धूमधाम से मनाया गया। भैया दूज मनाने बहनें अपने भाइयों से मिलने जेल पहुंचीं। इस मौके पर बहनों ने भाई को मंगल तिलक किया और उनके दीर्घायु होने की कामना की। मेरठ जेल में बहनों की लंबी लाईन लग गई। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में शनिवार सुबह 8 बजे से जेल में पर्व मनाया जा रहा है, जेल प्रशासन ने महिलाओं की परेशानी देखते हुए कहा की किसी भी महिला को वंचित नहीं रहने दिया जायेगा। अधिकारिक तौर पर जेल प्रशासन ने शाम 5 बजे तक का समय रखा है।

साल 2020 में कोरोना के चलते जेल में भैया दूज का पर्व नहीं मनाया गया था।लेकिन इस वर्ष  शनिवार सुबह 7 बजे से ही जेल के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गईं। बहन  भैया दूज पर अपने भाइयों के लिए गोला, मिठाई, हाथ में बांधने के लिए कलावा, कपड़े और अन्य सामान भी लेकर पहुंचीं। जेल के बाहर पर्ची काउंटर पर भी भीड़ लगी रही। एक साथ 20-20 महिलाओं को ही भेजा जा रहा है।

जेल में भैया दूज मनाने पहुंचीं बहनाें की आंखों में जेल के बाहर ही आंसू बहने लगे, अपने परिवार के साथ सदस्यों के साथ पहुंची महिलाएं कपड़े से आंसू पोछतें हुए नजर आईं। कई महिलाएं भावुक भी नजर आईं।

प्रमुख खबरें

Aman Sehrawat और Antim Panghal एशियाई कुश्ती के फाइनल में पहुंचे

Prabhasakshi NewsRoom: America ने Iran को फिर से घेरा! Trump ने तीसरा विमानवाहक पोत और 10 हजार सैनिक भेजे, दुनिया टेंशन में

पूर्व निशानेबाज Rajeshwari Kumari चुनी गईं OCA Athletes Committee की सदस्य

ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर मर्डर केस: परिजनों ने CBI जांच और हत्यारों को फांसी की मांग की