मेरठ :पुरातत्व विभाग को खुदाई में मिली मौर्यकालीन अवशेष

By राजीव शर्मा | Sep 29, 2021

मेरठ, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) ने शहर में विकासपुरी क्षेत्र में मौर्यकालीन सभ्यता के अवशेष की खोज की है। विभाग का दावा है कि वहां मिलीं ईंट करीब दो हजार साल पुरानी हैं। अब जल्द ही प्रशासन को पत्र लिखकर संबंधित क्षेत्र को संरक्षित कराने का अनुरोध किया जाएगा। विभाग विस्तृत छानबीन में जुट गया है।

दरअसल, मेरठ के हलचल भरे शहर के बीच वर्षों से अवशेष पर किसी का ध्यान नहीं गया, हालांकि पहली नजर में इसमें कुछ खास नहीं था इसके आसपास निर्माण होने से इसका एक बड़ा हिस्सा अब नहीं है। एएसआई के एसई के अनुसार निश्चित तौर से यह प्राचीनकालीन सभ्यता के अवशेष है। संभावना है कि उस क्षेत्र में और भी अवशेष हों। ऐसे में क्षेत्र को संरक्षित किया जाना आवश्यक है। प्रशासन को पत्र लिखकर जानकारी दी जाएगी। संरक्षित क्षेत्र घोषित किए जाने को लेकर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह टीला करीब 1050 वर्ग मीटर का है। संभावना है कि कुछ और अवशेष मिल सकते हैं।  

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी