मेरठ : पश्चिम में कमल खिलाने के लिए भाजपा ने कमर कसी ,योजना की तैयार

By राजीव शर्मा | Sep 30, 2021

उत्तर प्रदेश में 2022 का विधानसभा चुनाव इस बार किसी जंग से कम नहीं है। हर पार्टी पूरे दमखम के साथ जुटी हुई है। इसको देखते हुए भाजपा ने ग्राउंड जीरो से मैनेजमेंट बनाया है। किसान आंदोलन से तप रहे पश्चिमी उप्र में अन्नदाताओं का वोट बैंक हासिल करने के लिए भाजपा ने विशेष रोडमैप तैयार किया है। 100 दित तक भाजपा कार्यकर्ता गांव से शहर में किसानों के दर जाएंगे 2 अक्तूबर गांधी जयंती से 10 जनवरी 2022 तक भाजपा कार्यकर्ताओं को इस विशेष अभियान को पूरा करना होगा।

मेरठ में भाजपा के पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय में 100 दिनों का रोडमैप कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा है। पश्चिमी उप्र के चुनाव प्रभारी एवं करनाल के सांसद संजीव भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौड़ 100 दिन के अभियान की जानकारी दे रहे हैं। सभी मोर्चों के क्षेत्रीय व जिलाध्यक्षों के साथ अलग अलग बैठकें हो रही हैं। इसमें दायित्वों के बंटवारे के साथ उन्हें सौ दिन का प्लान समझाया जा रहा है। अभियान को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय में रोजाना बैठकें हो रही हैं। यूपी में चुनाव सहप्रभारी और जाटों में अच्छी पकड़ रखने वाले नेता हरियाणा सरकार के पूर्व राज्यमंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी जिलाध्यक्षों से संपर्क में हैं।

प्रमुख खबरें

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द

नेपाल के Mount Manaslu में हिमस्खलन से भारतीय मूल के जर्मन पर्वतारोही और शेरपा की मौत

PM Modi के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर Vadnagar और Varanasi के बीच दो बाइक रैलियां